फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार दौड़ यात्रा का शहरवासी ने किया स्वागत

Sun, 26 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
हुंकार दौड़ यात्रा का शहरवासी ने किया स्वागत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 देश के सैन्य बलों का साहस और जोश बढ़ाने के उद्देश्य से निकली हुंकार दौड़ यात्रा का शनिवार को करनाल पहुंचने पर सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने स्वागत किया। यह यात्रा 26 फरवरी को बाघा बॉर्डर पहुंचेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा के लिए कुर्बानी को हर पल तत्पर रहने वाले भारतीय सैन्य बलों के मनोबल को प्रोत्साहित करना है। खुद सांसद भी बाघा बॉर्डर तक जाएंगे।  
विज्ञापन


हुंकार दौड़ यात्रा का रोड़ धर्मशाला में स्वागत किया गया। इससे पहले, चोपड़ा ने देश में सक्रिय अलगाववादी तत्वों पर कड़ा प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूख अब्दुल्ला के बयानों की सांसद चोपड़ा ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि फारूख कौन से हक की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय हितों के खिलाफ यदि किसी को कोई हक मांगना है तो वह भारत भूमि का परित्याग कर पाकिस्तान चला जाए। चोपड़ा ने कहा कि उनका यह स्पष्ट मत है कि कश्मीर से धारा-370 को राष्ट्रीय हितों की रक्षा के दृष्टिगत जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाना चाहिए और कश्मीर में सिविल अदालतें लगाई जाएं।

उन्होंने एसवाईएल की खुदाई के मुद्दे को लेकर इनेलो की ओर से हाल ही में आयोजित सियासी मार्च को नाटकबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बादल और चौटाला परिवार की मिलीभगत एवं बदनियतिपूर्ण राजनीति का हिस्सा है। चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की यूनिवर्सिटी में गलत स्लोगन का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद शर्मनाक था। इस तरह की ओछी राजनीति ही कश्मीर जैसी समस्याओं को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि राष्ट्र विरोधी तत्व राजनीति की आड़ में सरकार के उन कदमों का विरोध करने पर आमादा हैं, जो राष्ट्र हित के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र हित मोदी सरकार के हाथों में पूर्णत: सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


सर्वप्रथम हुंकार दौड़ यात्रा का नमस्ते चौक पर निफा की टीम, सेक्टर-14 में उत्तम क्लीनिक एवं सेवा समिति, शहीद भगत सिंह चौक पर युवाओं, बस स्टैंड पर युवाओं एवं स्कूली छात्रों, रोड़ धर्मशाला पर रोड़ समाज और अग्रसेन चौक पर अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

हुंकार दौड़ यात्रा का स्वागत करने वालों में भाजपा नेता जगमोहन आनंद, नरेंद्र पंडित, सतीश कैरावाली, प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, नेहरू पैलेस मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, अशोक भंडारी, रमेश बसताडा, सोनू, प्रवीन, शमशेर नैन, सेवा समिति प्रधान रामा मदान, डॉ. गिरीश चैटले, राजेंद्र मलिक, अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान रमेश जिंदल, डॉ. देव मढान, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. नवदीप कौर, सुरेश कुमार, बलजीत, मनी रानी, दीपू, चंचल, अरुण अग्रवाल, विजय सिंगला, प्रवीन गर्ग, मुकेश अग्रवाल, सतीश, आशीष मंगल, अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान नसीब सिंह, केहर सिंह चोपड़ा, राज किशन कौल, निर्मल सिंह स्टौंडी, ईश्वर सिंह, शमशेर सिंह, सुभाष, बलबीर सोहलो, राजेश कुमार, राजेश कौशिक, अमनदीप शर्मा, देवेंद्र गौतम, रवि शर्मा, जिला परिषद सदस्य चंचल राणा, पिचौलिया की सरपंच, भारत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें