करनाल। राज्य स्तरीय महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक जिले के शाखा मैदान में किया गया था। कॉलेज परिसर में टीम के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। खेलकूद विभाग के इंचार्ज डॉ. जय कुमार एवं प्रशिक्षक रामनिवास चोपड़ा भी मौजूद रहे। संवाद