फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, दिन का पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल में मार्च माह के सर्वाधिक तापमान के बराबर पहुंचा पारा, कल से मिल सकती राहत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है, बुधवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले साल मार्च के महीने के बराबर है, जबकि वर्ष 2023 से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ राहत रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 मार्च से अधिकतम तापमान में कुछ राहत की संभावना है।
पिछले पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को इस सीजन का सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है, जो 15 से घटकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, यहां तक तो ठीक है लेकिन इससे अधिक तापमान बढ़ा तो भी कोई बात नहीं, लेकिन यदि लू चलती है तो गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है, क्योंकि अभी गेहूं में दाना मजबूत हो रहा है। लू से दाना सूख सकता है, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता इसलिए नहीं है, क्योंकि बुधवार की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिसके कारण मैदानी क्षेत्रों में 28 मार्च से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। जो किसानों की बड़ी राहतभरी खबर है।
विज्ञापन

इधर, भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी पहले ही कह चुके हैं कि मैदानी क्षेत्रों में 29 मार्च से पहले लू चलने की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि हरियाणा में भी अप्रैल के प्रथम सप्ताह से गेहूं की कटाई शुरू हो सकती है।

तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियम में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 मार्च 31.5 11.8
22 मार्च 30.0 14.3
23 मार्च 31.0 12.5
24 मार्च 31.5 12.8
25 मार्च 33.5 15.0
26 मार्च 36.0 14.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें