फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बदल सकता मौसम, बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस इजाफा हो गया है, हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के लिए 13 मार्च को मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार को 25.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 से घटकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश भी संभावित है। मौसम वैज्ञानिकों की इस चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गेहूं की फसल में दाना बन रहा है। ऐसे में यदि अधिक बारिश या तेज हवा चलती है तो नुकसान हो सकता है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का प्रभाव हल्का रहने की ही संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें