करनाल। मोबाइल की दुकान से फर्जी ग्राहक बनकर आईफोन चोरी करने का मामला सामने आया है। बहादुर चंद कॉलोनी हांसी रोड निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बस स्टैंड के पास उसकी मोबाइल की दुकान है। 11 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान से फोन लेने आया और आईफोन-13 फोन देखने के बहाने उसने अपना सिम फोन में डाला और फोन चेक करने के बहाने चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत 45 हजार रुपये है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद