फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : हवा में धूल के कण, आंखों में हो रही जलन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग के बाद अब दो दिनों से चल रही तेज हवाओं से भी लोगों को परेशानी होने लगी है। हवा के साथ उड़ने वाली धूल और मिट्टी से लोगों को आंखों में जलन की समस्या आने लगी है। तो वहीं धूल भरी हवाओं से सांस के रोगियों की भी परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान घटने से रात की ठंड भी बढ़ेगी। रविवार को भी 4.7 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलीं। सुबह हवाओं की गति कुछ तेज थी। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 93 रही जो शाम को घटकर 66 रह गई।
चश्मा लगाकर चलें
इस मौसम में आंखों की एलर्जी न हो, इससे बचने के लिए दोपहिया वाहन चलाते हुए चश्मे का प्रयोग करें। डॉ. संजीव ग्रोवर का कहना है कि आंखों में धूल कण लगने से उसे मसले नहीं, पानी के छिपके डाले। साथ ही डॉक्टरों की भी राय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे यह रहेगी मौसम की स्थिति
तिथि अधिकतम न्यूनतम स्थिति
18 नवंबर 27 14 सुबह के समय फॉग
19 नवंबर 27 14 सुबह के समय फॉग बाद में आंशिक बादल
20 नवंबर 26 15 बादल छाएंगे
21 नवंबर 26 15 बादल छाएंगे
22 नवंबर 25 15 बादल छाएंगे
23 नवंबर 26 15 मौसम साफ रहेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें