फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा पारा, आगे और सताएगी धुंध

Sat, 03 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सर्दी की शुरुआत के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दोपहर तक जिले में जमकर धुंध पड़ी। दोपहर के बाद ही लोगों को सूर्य देवता के दर्शन हो पाए। मौसम विभाग के अनुसार धुंध के कारण सुबह दृश्यता शून्य रही। धुंध ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। अधिकतर लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ चादरों में लिपटे नजर आए। सुबह के समय पार्क में फूलों और घास पर पानी की बूंदें जमी नजर आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को लुढ़ककर क्रमश: 24 डिग्री व 11.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं हवा मेें नमी की मात्रा सुबह 100 प्रतिशत एवं शाम को 56 प्रतिशत आंकी गई। इसके अलावा वाष्पदाब सुबह 10.5 और शाम को 13.5 एमएम दर्ज किया गया। जहां घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है, वहीं वाहनों की रफ्तार भी कम हुई है। जीटी रोड पर धुंध होने के कारण वाहन रेंगते सुनाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में ओर ज्यादा धुंध पड़ने की संभावना है। जैसे-जैसे धुंध बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे तापमान में भी गिरावट आती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें