फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बनाएंगे 50 लाख से अधिक सदस्य : राणा

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। विधायक योगेंद्र राणा ने रविवार को हलके के गांव बुढ़नपुर आबाद जाकर लोगों को चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 50 लाख से अधिक लोग भाजपा से जुड़कर एक रिकार्ड बनाएंगे।
विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा का ध्येय है, देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम या हमारा परिवार बाद में। इसी मंत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बुढ़नपुर आबाद के बूथ नंबर 50 और 51 पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस दौरान मंडल महामंत्री सुशील शर्मा, सुभाष राणा, नरेश पोपड़ा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख बब्बू मंजूरा, सुरेंद्र जानी, योगी पधाना, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सतपाल जैन, प्रदीप, राजू, बाबू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें