फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से कॉलेज पहुंचने वाली छात्राओं के लिए करेंगे यातायात की व्यवस्था : कल्याण

Thu, 15 Jan 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को अराईपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा का निरीक्षण किया और कॉलेज की मूलभूत आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज सदस्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की एक सूची तैयार करें, जिसमें यह स्पष्ट हो कि किन गांवों से कितनी छात्राएं कॉलेज पहुंचती हैं और वे किन साधनों का उपयोग करती हैं। ताकि जिन छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है, उनके लिए यातायात की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य एसके नागिया ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कॉलेज से जुड़ी करीब 10 से 12 मांगें रखीं। कल्याण ने सभी मांगें जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार, एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, उच्च शिक्षा विभाग की अंजली सिवाच व दीपिका, उच्चतर शिक्षा विभाग से मेजर प्रो. अनीता जून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें