फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लावारिस पशुओं के लिए सरकार से लगाएंगे गुहार

Mon, 25 Aug 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंजी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में नेहरू पार्क समीप स्थित योगा हाल में ह्युमैनिटी लवर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिलेभर से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के नए आदेशों का पालन व उस पर सख्ती से अमल कराने के बारे में रणनीति तैयार की गई।
बैठक में उद्योग व्यापार मंडल, पर्यावरण मित्र फाउंडेशन, आगाज संस्था, अमांश फाउंडेशन, जीवन ज्योति जन कल्याण एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार से मांग की जाएगी कि जिले के कम से कम तीन वार्ड में एक में सेंटर बनाए जाए, जहां कुत्तों व बंदरों की नसबंदी, वैक्सीनेशन व अन्य सभी जानवरों को रेबीज के साथ सभी तरह वैक्सीन लगाई जाए। उन सभी विधिवत रजिस्ट्रेशन किया जाए।
विज्ञापन

हर वार्ड व कॉलोनियों के मौजिज लोगों को विश्वास में लेकर कम से कम पांच फीडिंग प्वाइंट चिह्नित किए जाएं, ताकि लोग गलियों में अथवा सड़कों पर उन्हें खाना न दें।
सरकार से उपरोक्त मामलों में शीघ्र हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग होगी, जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों की शिकायत की जा सके। हर गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि अग्रेसिव व बीमार कुत्तों की पहचान की जा सके। एसोसिएशन अध्यक्ष लवलीन धामी ने बताया कि हर माह की 15 तारीख को संगठन की बैठक होगी।
विज्ञापन

अगली बैठक में संगठन की प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन व जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार होगा। इस मौके पर विपिन, मोहन मेहता, पूजा, शिल्पा, अधिवक्ता एवं पूर्व पार्षद अरुणा कौशिक, विजय, कंवल साहनी, संजय मित्तल, शैंकी गुप्ता, ज्योति गुप्ता, संदीप, श्वेता, राजेश बंसल, योगेश, प्रो. वोहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें