फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 48 घंटे में होगा पेयजल लाइन की समस्याओं का समाधान

Sun, 15 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहरवासियों को बार-बार पेयजल पाइपलाइन लीकेज और मरम्मत में देरी से होने वाली परेशानी से जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम अब एक काॅल पर महज 48 घंटे में खस्ताहाल पाइपलाइन की मरम्मत करेगा। इसके लिए एक एजेंसी को हायर किया जा रहा है। एक ही वार्षिक टेंडर प्रक्रिया लागू की जाएगी। साल भर आने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा। इस काम पर करीब 1.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था के दायरे में शहर के वार्ड नंबर एक से लेकर 20 तक की सभी कॉलोनियां लाई जाएंगी। हालांकि, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इससे निगम क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जिन्हें लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज, कम प्रेशर और गंदे पानी की समस्या झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

पाइपलाइन लीकेज या खराबी की शिकायत निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवानी होगी। इसके बाद संबंधित एजेंसी मौके पर पहुंचकर काम करेगी। इससे पहले हर छोटी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया में समय लगता था, जिससे समस्या लंबे समय तक बनी रहती थी। अब एक ही टेंडर के तहत सालभर यह काम जारी रहेगा। शिकायत के महज 24 से 48 घंटे के भीतर लीकेज की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

पाइपलाइन की होगी मरम्मत

इस योजना के तहत शहर में वर्षों पुरानी हो चुकी एसी, वीवीसी और सीआई पाइपलाइन, जो 3, 4 और 6 इंच व्यास की हैं, उनकी मरम्मत और लीकेज बंद करने का काम किया जाएगा। कई इलाकों में इन पाइपों के बार-बार टूटने और लीक होने से सड़कों पर पानी भर जाता है और जल आपूर्ति बाधित हो जाती है। निगम का मानना है कि नियमित मरम्मत से पानी की बर्बादी पर भी रोक लगेगी और जल वितरण प्रणाली बेहतर होगी।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और भविष्य में स्मार्ट व व्यवस्थित पेयजल प्रबंधन की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें