फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाइनपार क्षेत्र में सवा करोड़ से बदली जाएगी पानी की पाइपलाइन

विज्ञापन
शहर में पेय जल को लेकर डलती सिवर लाइन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। छोटा शहर माने जाने वाले लाइनपार क्षेत्र के लोगों को अब पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से रामनगर सहित अन्य क्षेत्र की वर्षों पुरानी जर्जर हो चुकी पेयजल पाइपलाइन को बदला जाएगा। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से नई लाइन बिछाई जाएगी। इससे जहां लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा, वहीं लो प्रेशर की समस्या से भी निजात मिलेगी। क्योंकि लीकेज के कारण प्रेशर भी कम होता है और गंदगी की भी मिलावट हो रही थी। नगर निगम को काफी समय से इससे संबंधित शिकायतें मिल रही थी। इसलिए नए साल में क्षेत्र की वर्षों पुरानी जर्जर पेयजल पाइपलाइन को बदलने की निगम ने योजना बनाई है।

विशेष तौर पर वार्ड नंबर-19 के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र की करीब 25 गलियां और अन्य 15 कॉलोनियों में परियोजना के तहत 3, 4 और 6 डाया की नई और मजबूत पाइपलाइन डाली जाएगी। इन मुख्य पाइपलाइन को डीआई पाइपलाइन से भी जोड़ा जाएगा। ताकि साफ पानी का दबाव हर घर तक समान रूप से पहुंच सके। इस काम में सड़कों को उखाड़कर उनकी दोबारा मरम्मत का काम भी किया जाएगा। इस परियोजना से हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। निगम का दावा है कि कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और पाइपलाइन बदलने के दौरान लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन




बदबूदार पानी की होती है आपूर्ति

रामनगर निवासी अनिता, शंकर, सतीश कुमार और अनु का कहना है कि रामनगर में कई साल पहले डाली गई पेयजल लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। जगह-जगह से लीकेज होने के कारण गंदा पानी पाइपलाइन में मिल जाता था जिससे घरों में मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।



अंतिम छोर तक पर्याप्त दबाव के साथ पहुंचेगा पानी

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद न केवल पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि कम प्रेशर की समस्या से भी निजात मिलेगी। 3, 4 और 6 डाया की पाइपलाइन इस तरह डिजाइन की गई है कि क्षेत्र के अंतिम छोर तक भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंच सके। इससे मोटर लगाकर पानी खींचने की मजबूरी भी खत्म होगी।



शांति नगर में नई लाइन बिछी, अन्य कॉलोनियों में दिक्कत

लाइनपार क्षेत्र में गांधी नगर, शांति नगर, एकता कॉलोनी, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, प्रेम कॉलोनी, राम नगर, मान कॉलोनी, ज्योति नगर सहित 15 कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति का समय सुबह और शाम छह से 10 बजे व दोपहर में 12 से दो बजे तक है। इस निर्धारित समय से अलग कभी भी मोटर चलाने पर गंदा पानी ही आता है। शांतिनगर में पिछले दिनों नई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। एकता कॉलोनी और कृष्णा नगर में काम जारी है। अन्य कॉलोनियों में समस्या का समाधान आने वाले समय में हो जाएगा।
विज्ञापन




रामनगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई थी। पुरानी लाइन की वजह से लोगों के घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निगम की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इससे पुरानी जर्जर लाइन को बदला जाएगा। लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें