फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यमुना नहर में नहीं पहुंचा पानी, इंतजार में श्रद्धालु

Mon, 27 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर पर छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी घाटों पर लाइटों की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, प्रसाद वितरण के लिए काउंटर, अनांउस करने के लिए माइक की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन कमी सिंचाई विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर से श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर में पहुंचने शुरू हो जाएंगे, लेकिन रविवार शाम तक भी पानी नहीं आया था। ऐसे में श्रद्धालु कैसे डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। क्योंकि वहां के पार्षद और समिति मंडल के पदाधिकारी सुधीर यादव पहले ही इस पर असमर्थता जता चुके हैं। अगर पश्चिमी यमुना नहर में पानी नहीं आया और कोई अप्रिय घटना हुई तो मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हर हाल में सोमवार को नहर में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें