फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर के 17 कॉलोनियों में शाम को नहीं आया पानी, आज और कल भी नहीं मिलेगा

विज्ञापन
1005 जाटो गेट का बूस्टर का टैंक।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के करीब 17 कॉलोनियों और मोहल्लों को मंगलवार की शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। बुधवार और वीरवार को भी इन इलाकों में एक ही समय आपूर्ति होगी। अधिकारियों का कहना है कि सुबह की आपूर्ति के समय ही दिनभर के लिए पानी भरकर रख लें। बूस्टर पंप की मरम्मत और टैंक की सफाई के कारण यह दिक्कत आएगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि पानी की के कम दबाव से आने की समस्या के समाधान के लिए पंप की मरम्मत की जा रही है।
मंगलवार को नगर निगम ने शहर के जाटों गेट बूस्टर पर टैंक की सफाई का कार्य शुरू करा दिया। इसके कारण शहर के जुड़ला गेट, लाल कुआ, मीर सदन मोहल्ला, मलका मोहल्ला, खत्री मोहल्ला, कोट मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, कांगों मोहल्ला, होली मोहल्ला, हनुमान गली, जोड़ियों कुआं, सोरिया कुआं, कुम्हारों कुआं, भाट्टो मोहल्ला, लाडो बगड़ी, बड़ा बगड़, जाटों गेट, राम गली, मुगला मोहल्ला और सुभाष गेट में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

लोगों को इस बारे में पूर्व सूचना नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पानी भरकर नहीं रखा था। कई घरों में टंकियां खाली हो गई थीं। ऐसे में शाम को आपूर्ति नहीं होने पर पड़ोसियों की मदद ली गई। बूस्टर टैंक की सफाई के कार्य तीन दिन तक चलेगा। ऐसे में दो दिन और इन क्षेत्रों में पानी की दिक्कत रहेगी। शाम को पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

मरम्मत और सफाई जरूरी है
- नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जाटो गेट बूस्टर पंप की मरम्मत और टैंक की सफाई का कार्य आवश्यक हो गया था। सफाई मंगलवार से शुरू करा दी गई है। काम 17 और 18 सितंबर को भी जारी रहेगा। इसके कारण उपरोक्त सभी क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को भी शाम को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। 19 सितंबर को पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाने की संभावना है। लोगों से अपील है कि सुबह की आपूर्ति के समय ही दिनभर के लिए जरूरत का पानी भरकर रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें