फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की पांच कॉलोनियों में गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रचंड गर्मी में शहरवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। शिव कॉलोनी, जनकपुरी, अशोक नगर, शास्त्री नगर व रामनगर में ज्यादा पानी का संकट है। यहां की जलापूर्ति के लिए लंबी पाइप लाइन होने के कारण घरों में पानी पहुंचने तक दबाव कम हो जाता है। इस कारण मकानों की छत पर रखी टंकियां खाली पड़ी हैं। नाममात्र का पानी ही कुछ मिनटों के लिए पहुंच रहा है। लोग टैंकर मंगवा कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर निगम में इस बारे कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन केवल आश्वासन दिया जाता है।
वार्ड 17 की शिव कॉलोनी में पानी सुबह के समय पांच से सात व शाम के समय सात से साढ़े आठ बजे तक ही आता है। इस कारण से न तो टंकियों में पानी भर पाता और न ही लोग दैनिक कार्यों के इस्तेमाल के लिए पानी ही भर पाते। आलम यह है कि लोग दे रात तक पानी आने का इंतजार करते हैं। कॉलोनी के जलघर की मोटर व पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। मोटर की क्षमता कम होने के कारण घरों में केवल 15 या 20 मिनट के लिए मोटर चलाने के बाद ही पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें