तरावड़ी बिजली बोर्ड में वाटर कूलर लगवाते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। संवाद
तरावड़ी। बिजली बोर्ड परिसर में वीरवार को सेठ पन्ना लाल चैरिटेबल संस्था की एवं शक्ति इंटरग्लोब प्राइवेट लिमिटेड और भारत विकास परिषद शाखा की ओर से जल सेवा के लिए वाटर कूलर लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य क्षेत्र के लोगों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को ठंडे पानी की सुविधा देने के उद्देश्य से भेंट किया गया है। शाखा अध्यक्ष विजय सिंगला ने कहा कि परिषद की ओर से सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना से सामाजिक कार्य किए जाते हैं। अग्रवाल सभा महासचिव सुशील सिंगला, सुरेंद्र बंसल, पीके भारद्वाज, हितेश गर्ग और सुधीर बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद