असंध जानकारी देते पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी और अन्य। स्वयं
- फोटो : 40 हजार से अधिक लोगों ने झेली बिजली कटौती, सुबह से शाम तक हुए बेहाल
करनाल। कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह की ओर से आयोजित सद्भाव यात्रा का शनिवार को रोहतक में समापन होगा। यह यात्रा हरियाणा प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाईचारे, सौहार्द और जनहित का संदेश लेकर पहुंची है।असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रोहतक पहुंचने की अपील की है। इस दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोगी ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ललित बुटाना, इंद्रजीत सिंह गोराया, राजेंद्र बल्ला, रघुबीर संधू, अरुण पंजाबी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो