फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चौकीदार ने फार्म में फंदा लगाकर दी जान, मालिक पर करोड़ों के फ्रॉड का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दनियालपुर गांव स्थित रंगीला फार्म में मंगलवार रात चौकीदार ज्ञानचंद का शव फंदे से लटका मिला। ज्ञानचंद कैलाश गांव के निवासी थे और पिछले 20 वर्षों से फार्म पर चौकीदारी और ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। परिजन ने फार्म मालिक राजीव रंगीला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मृतक के बेटे काकू ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फार्म मालिक राजीव रंगीला ने उनके पिता के दस्तावेज लिए थे। इन दस्तावेज का उपयोग कर ''''संगम ग्राम'''' नाम की एक उद्योग समिति बनाई गई। इसी समिति से करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया गया। कुछ समय पहले दिल्ली से पुलिसकर्मी आए थे। वे खुद को एसीबी से बता रहे थे। ज्ञानचंद ने उनको बताया था कि उन्होंने कोई समिति नहीं बनाई। तब से ज्ञानचंद तनाव में रहने लगे थे। उनके नाम पर फार्म मालिक ने करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था। इसी तनाव के कारण काफी समय से परेशान चल रहे थे।
थाना सदर के जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि पुलिस को फार्म पर एक व्यक्ति के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फार्म मालिक राजीव रंगीला से भी पूछताछ करेगी। यह पूछताछ इस बात को लेकर होगी कि क्या उसने ज्ञानचंद के नाम पर कोई कर्ज लिया था। यदि कर्ज लिया गया था, तो उसकी राशि कितनी थी, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें