फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारकों को पानी से धोया

Sun, 17 Nov 2013 11:59 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में जिला पंजाबी वेलफेयर सभा की ओर से कैथल में चलाए गए शहीद स्मारकों के सफाई अभियान के तहत पार्क रोड पर शहीद मदनलाल ढींगरा मार्केट और स्मारक पर सफाई की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर सभा के सदस्यों ने दोनों जगह पर फैली गंदगी को हटाया और दोनों स्मारकों को पानी से धोया। सभा की ओर से चलाई गई इस मुहिम में शहर के आम नागरिक भी शामिल हुए और सभा के इस प्रयास को सफल करने में अपना योगदान दिया।

आज सभा द्वारा चलाया गया सफाई अभियान सुबह 7 बजे से शुरू हो कर 9 बजे तक चला। सभा की ओर से हर रविवार को एक शहीद स्मारक पर सफाई की जाती है। सभा के प्रधान प्रदर्शन परूथी ने बताया कि देश के शहीदों की कुर्बानी से प्रभावित हो कर सभा ने 20 अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया गया था और प्रत्येक रविवार को एक शहीद स्मारक  की सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


अब तक 5 शहीद स्मारकों पर सफाई की जा चुकी है जिनमें हरियाणा शहीद स्मारक , शहीद विकास भारद्वाज स्मारक, महेश गुलाटी स्मारक, शहीद भगत सिह स्मारक, शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक शामिल हैं। इस मौके पर सतीश राजपाल, गुलशन चुघ, राजेंद्र कुकरेजा, सुषम कपूर, जगदीश कटारिया, प्रवीन चावला, लख्मीदास खुराना, दर्शन लाल, मनोहर लाल विरमानी, रामनारायण काला, जतिन गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें