फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काम पूरा होने पर मुंह मांगी रकम देने का दिया था लालच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। औगंध में दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी यू ट्यूबर कर्ण मोहड़ी ने काम पूरा होने पर मुंह मांगी रकम देने का लालच दिया था। आरोपी कर्ण ने ही एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से शूटरों को हथियार दिए थे, वारदात होने के बाद शूटरों ने वह हथियार उस व्यक्ति को वापस कर दिए। अब सीआईए असंध की टीम उस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सीआईए असंध प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि एक जुलाई की रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने औगंध में किराने की दुकान के संचालक राजेश पर गोलियां चलाई थी। छह जुलाई को गांव सांच कैथल निवासी आरोपी संजीव व कमल को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों ने रेकी की थी। इस काम के इन्हें 20-20 हजार रुपये मुख्य आरोपी कर्ण मोहड़ी की ओर से दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद 8 जुलाई को सेक्टर-14 गुरुग्राम निवासी अंकुर व सोनीपत के कटवाला निवासी अमीत को शीतला काॅलोनी गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों शूटर है जो किराए के मकान में वहां रह रहे थे। इन आरोपियों को भी 20-20 हजार रुपये मिले थे और एक आरोपी ने ही इन्हें हथियार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें