फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू की बढ़ी रफ्तार, अब तक नौ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेंगू के बढ़ते केसों को लेकर विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


- जिले में 166 टीमों ने 4 लाख 92 हजार 346 घरों को खंगाला

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बारिश के बाद डेंगू की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 10 दिनों में चार केस सामने आने के बाद डेंगू के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा नौ पर पहुंच चुका है। जिसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित 166 टीमें अलर्ट हैं। जो रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक कर रही है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 150 व शहरी में 16 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमें अब तक 4,92,346 घरों को खंगाल चुकी हैं। जिनमें से अभी तक 1299 घरों में लार्वा मिल चुका है। जिस पर विभाग 376 लोगों को नोटिस थमा चुका है।
विज्ञापन

वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 1795 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक नौ डेंगू के केस आ चुके हैं। वहीं एक से 10 जुलाई के बीच चार डेंगू मरीज सामने आए हैं। अभी तक जिले में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। संवाद
डेंगू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने आमजन से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

हर रविवार मनाएं ड्राई डे

मलेरिया विंग से बॉयोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन से अपील की कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें