फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केस वापस न लेने पर किया था हमला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मारपीट का केस वापस न लेने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। महिला के कपड़े फाड़ने के साथ चेन एवं कुंडल लूटने का भी आरोप है। सदर थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगाें के खिलाफ डेढ़ महीने बाद केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सदर थाना पुलिस एवं गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। जिसमें पुलिस को दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपियों ने दंपती के साथ दोबारा मारपीट कर दी। गांव पुंडरक निवासी मामन सदर थाना पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि गांव के सतपाल, संदीप और सुदेश ने आठ मार्च को उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायत हुई। जिसके बाद 10 मार्च को सदर थाने में केस दर्ज कराया। जहां पुलिस की मौजूदगी में दोबारा पंचायत हुई और मारपीट न किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को संदीप ने रास्ता रोककर केस वापस लेने का दबाव बनाया। केस वापस न लेने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी। 17 अप्रैल को वह पत्नी के साथ फार्म हाउस पर बैठे थे। तभी सतपाल, छोटू, सुशीला, कमल और लता लाठी-डंडे और तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। पत्नी बचाव में आई तो उसके साथ मारपीट की। इस वारदात का वीडियो भी बनाया गया है। इस मामले में अब सदर थाना पुलिस ने सुशीला, सुदेश, कमल, लता और सतपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें