फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेड़ों में छिपे चेतावनी बोर्ड, धुंध में हादसे का खतरा, सुरक्षा इंतजाम अधूरे

विज्ञापन
सतनाम
विज्ञापन
कैथल। सर्दी के साथ धुंध का मौसम नजदीक है, लेकिन शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर बने तीखे मोड़ पर यातायात सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। राहगीर रामनिवास, मनोज व रणदीप ने बताया कि जींद चौक, छोटूराम चौक, ढांड चौक और चीका चौक पर यातायात सिग्नल लाइटें नहीं जल रही हैं। इन चौकों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर सफेद पट्टियां नहीं होने से वाहन चालकों को रुकने और दूसरे वाहनों को रास्ता देने के निर्धारित स्थान का अंदाजा नहीं मिलता। ऐसे में वाहन चालक तेज रफ्तार से चौक पार कर रहे हैं। धुंध में कम दृश्यता के कारण यहां वाहनों के टकराने का खतरा बढ़ सकता है। चंदाना गांव के पास खनौरी रोड पर तीखे मोड़ पर गहरा गड्ढा बना हुआ है। इससे बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक वाहन दूसरी तरफ मोड़ना पड़ता है। ऐसे में सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर होने का खतरा रहता है। इसी मार्ग पर चेतावनी बोर्ड भी पेड़ों की टहनियों में छिपा हुआ है।
सतनाम ने बताया कि खनौरी मोड़, पाडला रोड और जींद बाईपास सहित कई मार्गों पर तीखे मोड़ हैं। कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड पेड़ों की टहनियों के पीछे छिपे हुए हैं। इससे वाहन चालकों को मोड़ का संकेत समय पर नहीं मिल पाता। केशव शर्मा ने बताया कि जींद रोड पर कई जगह डिवाइडर टूटे हुए हैं। इन पर रात के समय दूर से दिखाई देने वाली रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगी है। कम रोशनी और धुंध में डिवाइडर दिखाई नहीं देने से वाहन टकराने का खतरा रहता है। जींद बाईपास पर भी सफेद पट्टियां स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


बॉक्स-
11 माह में 130 लोगों की मौत, 218 घायल
जनवरी से नवंबर 2026 तक जिले में सड़क हादसों में 130 लोगों की मौत हुई, जबकि 218 लोग घायल हुए। पुलिस के आंकड़ों पर आधारित एक नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अक्तूबर तक 119 लोगों की मौत और 194 लोग घायल हुए थे।

सफेद पट्टियां और गड्ढे ठीक करवाएंगे
सड़कों पर सफेद पट्टियां समय-समय पर लगवाई जाती हैं। जल्द ही सभी सड़कों पर पट्टियां बनवा दी जाएंगी। गड्ढे भरने का काम भी जारी है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
नगर परिषद को लिखा है पत्र
यातायात सिग्नल लाइटों को लेकर नगर परिषद को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इन्हें चालू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। -दर्पण सिंह, यातायात थाना प्रभारी

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

सतनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें