करनाल। निकाय चुनाव को लेकर लघु सचिवालय में मंगलवार को अधिकारियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम व स्टाॅफ की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हुआ। इस दौरान ईवीएम मशीनों की प्रथम रेंडमाइजेशन की गई। इसमें 30 प्रतिशत ईवीएम और स्टाफ की रेंडमाइजेशन की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए ईवीएम व स्टाफ के आवंटन के पहले चरण का रेंडेमाइजेशन किया गया है। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार रेंडेमाइजेशन का उद्देश्य बिना किसी हस्तक्षेप के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य के लिए समर्पित सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडेमाइजेशन किया जा रहा है। इस मौके पर नगराधीश मोनिका, एएमसी धीरज कुमार, ईवीएम के नोडल अधिकारी एवं पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता परमिंद्र, डीआईओ कमल त्यागी, चुनाव तहसीलदार जयबीर सिंह के अलावा राजनीतिक दलों में भाजपा से संजय मदान, आईएनएलडी से सुरजीत संधु, आप से रंजीत, सुखमन सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।