संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान पुंडरक नहर पर नौकायन के मुकाबले काफी देरी से शुरू हुए। इस दौरान खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाएं व जिला प्रशासन की व्यवस्था नजर नहीं आई। वीरवार को आयोजित होने वाली कनोइंग व कयाकिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी करीब पांच घंटे तक इंतजार करते है। शाम को आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान भी कई तरह की अव्यवस्थाएं नजर आई। इस दौरान महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर कोई चिकित्सा नहीं थी। प्रतियोगिता में दौरान दुर्घटना होने पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी।