फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो खिलाड़ियों ने शूटिंग में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कर्णनगरी के दो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आशीष शर्मा ने जहां स्वर्ण पदक जीता वहीं विपिन ने कांस्य पदक झटका है। ये दोनों खिलाड़ी कर्णा शूटिंग अकादमी के प्रशिक्षु हैं।

कोच सचिन ने बताया उनकी अकादमी में 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर राइफल और 50 मीटर फ्री पिस्टल का प्रशिक्षण दिया जाता है। समाज में यह धारणा है कि शूटिंग एक महंगा खेल है, जो कि गलत है। उनकी अकादमी में अधिकतर बच्चे मध्यम परिवारों से आते हैं और उनकी मेहनत व लगन से अकादमी को उपलब्धियां मिल रही हैं। कोच ने बताया कि कर्णा शूटिंग अकादमी के इन दो खिलाड़ियों की उपलब्धियों गौरवान्वित किया है। आशीष शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उसका लक्ष्य है। उसे बचपन से ही शूटिंग का शौक रहा है, इसी जनून ने उसे इस ओर प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन परिश्रम के दम पर पाया मुकाम
विपिन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय कोच व अभिभावकों को दिया है। विपिन ने बताया कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और अकादमी से मिले बेहतरीन प्रशिक्षण का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें