फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 53 केंद्रों पर पांच जनप्रतिनिधियों के लिए 10 को होगा मतदान, शाम को ही नतीजे

विज्ञापन
डा. मंगलसेन ऑडीटोरियम में ईवीएम की जानकारी देते मास्टर ट्रेनर। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पांच पदों पर 10 मई को उपचुनाव होगा। अलग-अलग क्षेत्र में कुल 53 केंद्रों पर मतदान होगा। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना करके इसी शाम को ही नतीजे जारी किए जाएंगे। करनाल जिले में 3 सरपंच, एक पंच और जिला परिषद के वार्ड-10 के सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है।
सोमवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचनलता की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग ऑफिसरों को मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम के माध्यम से चुनाव करवाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीडीपीओ कंचनलता ने बताया कि असंध ब्लॉक के रिसालवा गांव, कुंजपुरा ब्लॉक के गांव कुंजपुरा और इंद्री ब्लॉक के गांव सरवन माजरा में सरपंच व चिड़ाव ब्लॉक के गांव औंगद में पंच व जिला परिषद में वार्ड नंबर-10 के सदस्य का पद खाली हैं। जिला परिषद के वार्ड-10 के सदस्य पद के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुंजपुरा में सरपंच पद के लिए 9, गांव सरवन माजरा और रिसालवा के सरपंच पद और गांव औंगद में पंच पद के लिए एक-एक केंद्र पर मतदान होगा।
सरपंच और पंच पद के मतों की गणना का चुनाव प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद मौके पर ही और जिला परिषद के सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केंद्रित स्थान पर मतगणना उसी शाम को होगी।
विज्ञापन


सभी पोलिंग पार्टियां केंद्र पर ही गुजारेंगी रात
प्रशिक्षण में बीडीपीओ मोनिका ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान से एक दिन पहले चुनावी सामग्री लेकर रवाना कर दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर ही रात में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में 10 मई को सुबह 7 बजे मॉक पोल करेंगी। ठीक 8 बजे मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें