नीलोखेड़ी। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव आयोग की ओर से की जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए दिसंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस हाईकमान की ओर से रैली निकाल चुनाव आयोग के राजनीतिकरण का पर्दाफाश किया जाएगा। ये बातें ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध वाल्मीकि ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। आयोग का कार्य करने का तरीका पक्षपात पूर्ण है। आयोग जानबूझकर समाज के कुछ वर्गों के वोट हटाने की कोशिश कर रहा है। संवाद