फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों का आज सियासी भविष्य तय करेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला पंचायत और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए नौ नवंबर की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिला परिषद के 25 वार्डों पर 239 तो ब्लॉक समिति के 200 वार्ड सदस्य पदों के लिए 750 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 448 महिलाओं सहित 989 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 755058 मतदाता करेंगे। इसके लिए मंगलवार को दिनभर प्रशासनिक कवायद चलती रही। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) अनीश यादव ने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी 892 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है जो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुकी हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर स्टाफ की भी तैनाती की गई है। पर्याप्त संख्या में रिजर्व स्टाफ भी रखा गया है।
मंगलवार को उपायुक्त अनीश यादव ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया व एसीयूटी विवेक आर्य आदि के साथ सभी खंडों में जाकर जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव को लेकर किए जा रहे चुनाव सामग्री वितरण कार्यों का निरीक्षण किया। चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रत्येक दशा में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्य चुनाव में घरौंडा खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रदीप सिंह, करनाल खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, इंद्री खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेश पूनिया, असंध खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम असंध मनदीप कुमार, नीलोखेड़ी खंड रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल डॉ. पूजा भारती, मुनक खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, चिड़ाव खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, निसिंग खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीईटीसी करनाल नील रतन तथा कुंजपुरा खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम रोडवेज कुलदीप के मार्गदर्शन में चुनाव सामग्री वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा इससे पूर्व सभी खंडों की पोलिंग पार्टियों को चुनावी प्रशिक्षण भी दिया गया है।
जिप के 25 तो ब्लॉक समिति के हैं 200 वार्ड
उपायुक्त ने बताया कि जिले में जिला परिषद के 25 वार्ड तथा ब्लॉक समिति के 200 वार्ड हैं। इन सभी में नौ नवंबर को सदस्य पद के चुनाव के लिए जिले के कुल 7 लाख 55 हजार 58 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 3 लाख 99 हजार 453 पुरुष मतदाता और 3 लाख 55 हजार 595 महिला मतदाता और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मतदान से पहले होगा मॉक पोल
जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देशित किया है कि मतदान शुरू होने से पहले यानी सुबह सात बजे से ठीक पहले मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें