करनाल में जीटी रोड पर वोल्वो बस को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। सेक्टर 6 हाईवे चौक के सामने पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मारी और तकरीबन 100 मीटर तक खींच कर ले आया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू की।