करनाल। असंध के ईंट के भट्टे पर कस्सी से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कृष्ण, सीताराम व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में डुमरावा जिला नालंदा बिहार हाल निवासी कृष्णा भट्ठा असंध राजेश नोनिया ने बताया कि वह ईंट के भट्ठे पर काम करता है। 31 मई को रात के करीब आठ बजे कृष्ण शराब पीकर मेरे साढू के लड़के शंकर के साथ गलौजगलौज करने लग गया। मैंने ऐसा करने से मना किया तो उसने उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान कृष्ण ने कस्सी उठाकर शंकर की कमर पर कस्सी मारी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। फिर कृष्ण ने उसकी बाजू व कमर पर कस्सी से वार किया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद