एनएसस शिविर में भाग लेते विधार्थी।
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में प्राचार्या साधना बख्शी के निर्देशन में चल रहे एनएसस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया। इस कड़ी में स्वयंसेवकों ने सिसला में श्री खाटू श्याम धाम का भ्रमण किया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में मंदिर परिसर की सफाई में योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि इस धार्मिक भ्रमण से उन्हें बहुत आनंद प्राप्त हुआ। उन्होंने धाम के महत्व के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर प्राध्यापक विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रतीक, मुकेश आदि मौजूद रहे।