फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन में कार्यकर्ता सेवा व समर्पण का प्रतीक : लाठर

Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत विधानसभा के मधुबन मंडल की पदाधिकारी बैठक का आयोजन बसताड़ा गांव में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के निवास पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। उन्होंने पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की और कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता सेवा व समर्पण के प्रतीक होते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर नीतियों को लागू करने में सहयोग करते हैं, जन संपर्क करते हैं और चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकती। बैठक में मंडल महामंत्री सतबीर गोस्वामी, अजय राणा, संदीप लोहट, राजेश जोगी, उपाध्यक्ष रामफल सैनी, महिला मोर्चा सुनील, अशोक पंचाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें