करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एक और यूनिट दो की ओर से शनिवार को एनएसएस शिविर लगाया गया। इस दौरान कॉलेज में संस्कृत की असिस्टेंट प्रो. सीमा रानी और अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रो. डाॅ. नीलम ने हवन करवाया। वरिष्ठ प्राध्यापिका डाॅ. मंजू सिंह मुख्य यजमान रहीं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए योग क्रियाओं व ध्यान का अभ्यास किया। इस सत्र का नेतृत्व पतंजलि योग समिति की प्रवक्ता सुनीता नरवाल ने किया। योग सत्र के बाद पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड डीजीएम आरके मिगलानी ने साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा पर विचार रखे। ब्यूरो