बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल । संगठन
करनाल। केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों को लेकर रामनगर मंडल में चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने महिलाओं के साथ संवाद करते हुए बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग और मातृ-बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को सीधे तौर पर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रजनी परोचा, मंडल अध्यक्षा गीता, ओबीसी मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता जोशी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो