फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा और समरसता का दिया संदेश

विज्ञापन
स्वयंसेवकों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिव शाखा की ओर से सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 70 स्वयंसेवकों ने खेल, योग और आसनों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।
वहीं बौद्धिक सत्र के जरिए समाज को जातिभेद से ऊपर उठकर समरसता और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी विरेंद्र गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिमन्यु मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विरेंद्र गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक समाजसेवा के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। मुख्य वक्ता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें