कहानी और नाटक संवाद में दिखाई प्रतिभा
करनाल। रेलवे रोड़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय थिएटर कार्यशाला के 11वें दिन विद्यार्थियों की कला को आंका गया। इस मौके पर प्रस्तुत कहानी, नाटक संवादों का बोलना, चेहरे के भाव, मेमोरी पावर व आत्मविश्वास सहित सभी दृष्टिकोण से विद्यार्थियों की परख की गई। कार्यशाला में टीवी कलाकार संजीव लखनपाल ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कहानी, नाटक की स्टोरी के जरिये स्वयं की प्रतिभा प्रदर्शित की। इनमें छात्रा ज्योति, शिवानी, शीनू, दिलमन, ममता, तमन्ना, सोनिया, मन्नू, अक्षिता, रितिका, काजल, सिमरन, रोमा व मोनी शामिल हैं। कार्यशाला कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से संचालित की जा रही है। संवाद