फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रदेशभर में 15 दिसंबर से बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची विटामिन-ए की 39,786 डोज, नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी
विज्ञापन


- यह अभियान 15 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक चलेगा

- करनाल जिले में एक लाख 33 हजार 537 बच्चों को दी जाएगी खुराक

अनुज शर्मा
करनाल। प्रदेशभर में बाल स्वास्थ्य पोषण के तहत बच्चों को बीमारी और कमजोरी से बचाने के लिए विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के पास विटामिन-ए की 39 हजार 786 डोज पहुंच गई हैं। योजना के तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी।
उप-सिविल सर्जन डॉ. नीलम वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्यक्रम 15 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा। करनाल जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के एक लाख 33 हजार 537 बच्चे हैं। जिन्हें इस विटामिन-ए अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक बाल मृत्यु दर को कम करने में बड़ी सहायक सिद्ध हो रही है। इसमें खसरे से होने वाली मृत्यु को 50 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। डायरिया से होने वाली मृत्यु 40 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। वहीं अन्य बीमारियों से होने वाली मृत्यु दर को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। बता दें कि विटामिन-ए की कमी के कारण हर साल लाखों मौतें होती हैं और नवजात अंधेपन के शिकार होते हैं। संवाद
उम्र के हिसाब से दी जाएगी खुराक की मात्रा
विटामिन-ए की खुराक देने के लिए अलग-अलग उम्र के बच्चों में अलग-अलग मात्रा तय की गई है। इसको लेकर अभियान के दौरान कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को जानकारी दी गई है कि नौ माह से एक साल तक के बच्चों को एक मिली, एक साल से ऊपर पांच साल तक के बच्चों को दो मिली दवा की खुराक दी जाएगी। बच्चों को उम्र के हिसाब से शरीर में आवश्यकता कम और ज्यादा होती है। विटामिन-ए की खुराक के समय विशेष रूप से जारी गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


किस जिले को कितनी मिली डोज
अंबाला को 1600, पंचकूला को 858, यमुनानगर को 1600, भिवानी को 2100, चरखी दादरी को 800, महेंद्रगढ़ को 1388, गुरुग्राम को 2000, फरीदाबाद को 2200, पलवल को 2088, मेवात को 2300, रेवाड़ी को 1100, हिसार को 3088, फतेहाबाद को 1200, सिरसा को 1800, कैथल को 1288, जींद को 2100, करनाल को 2200, पानीपत को 2100, कुरुक्षेत्र को 1200, रोहतक को 2000, झज्जर को 1876 और सोनीपत को 2900 डोज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें