करनाल। रेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को करनाल रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन पर हिंदी में हो रहे शासकीय कार्यों, पत्राचार, सूचना पट्टों व अभिलेखों की समीक्षा की। स्टेशन पर रखे विभिन्न कार्यालयीन रजिस्टरों का अवलोकन किया और पाया कि सभी रजिस्टर सुव्यवस्थित रूप से हिंदी में संधारित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्टेशन प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी में कार्य का यह स्तर अन्य स्टेशनों के लिए भी अनुकरणीय है और यह राजभाषा के प्रति कर्मचारियों की सजगता को दर्शाता है। स्टेशन मास्टर विकास मान ने आश्वासन दिया कि भविष्य में करनाल रेलवे स्टेशन पर हिंदी के प्रयोग को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जाएगा। ब्यूरो