संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। सोमवार की शाम को जिला योजनागार विभाग ने बरसत रोड पर पनप रही 11 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी की सड़कों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया। जिला योजनाकार विभाग की अधिकारी गुंजन वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचीं और यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनी पनपने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 150 एकड़ में लगभग 12 कॉलोनियां पनप रही हैं। कई बार जिला योजनाकार विभाग ने कॉलोनियों की सड़कों को ध्वस्त किया है। इस कॉलोनी में कई बार पीला पंजा चलाया है। कॉलोनाइजर फिर से सड़कों को ठीक करवा लेते हैं।