ग्राम सभा को संबोधित करते डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार संधू। प्रवक्ता
करनाल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोदीपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार संधू ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की जड़ है, जो गांव स्तर पर लोगों को निर्णय लेने का अधिकार प्रदान करती है। ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पंचायत की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव के निर्माण के लिए कचरे का सही निपटान बेहद जरूरी है। ग्राम सचिव सुरेंद्र गोस्वामी, पंच रवि राणा, दीपक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सुदेश वीना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-