फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काछवा की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
काछवा गांव से करनाल को जोड़ने वाली खस्ता हाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
करनाल/काछवा। काछवा गांव से करनाल को जोड़ने वाली सड़क की लंबे समय से चली आ रही बदहाल स्थिति को लेकर वीरवार को कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाकर स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), करनाल के जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि काछवा-करनाल मार्ग पर पिछले तीन साल से भी अधिक समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और किसान आवागमन करते हैं।
कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
पराग गाबा ने कहा कि ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और विभागों के समक्ष शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विधायक जगमोहन आनंद से भी काछवा की सड़क समस्या को गंभीरता से लेने की अपील की। ललित आहूजा, महासचिव सुरेंद्र नंबरदार, प्रवीन पुनिया, जिला सचिव सुरेश सैन, काछवा के पूर्व सरपंच डॉ. चन्दरमणी नारंग, अनिल रहेजा, रमेश रहेजा, पूर्व पंच नरेश कुमार (बिल्लू), कली राम, अमर सिंह, नंदी राम, दीपक भेनखड़, प्रवीन भट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें