फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में बायोफ्यूल्स फैक्टरी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नक्षत्रा बायोफ्यूल्स फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
इंद्री।
विज्ञापन

इंद्री कुरुक्षेत्र रोड पर कादराबाद गांव के निकट स्थित नक्षत्रा बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के गेट पर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी अमरीक सिंह, गुरलाल, सतनाम, अंग्रेज सिंह, शमशेर, गुरजंट, साहब सिंह, लवली का कहना था कि फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और गंदे पानी से प्रदूषण फैल रहा है। ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। बुधवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों ने मांग की प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिले। स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच कराई जाए। इंद्री की निरंकारी काॅलोनी निवासी प्रदीप भारती का कहना था कि फैक्टरी से निकलने वाली काली राख से हवा प्रदूषित हो रही है। प्रदर्शन में शामिल देवानंद बोले कि फैक्टरी से हो रहे प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं। दमा, एलर्जी व नेत्र के रोगी बढ़ गए हैं। कादराबाद के लखबीर सिंह का कहना था कि फैक्टरी के प्रदूषण से फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खेतों में काली राख की चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन

इंद्री में कादराबाद गांव के पास 11 एकड़ भूमि पर बनी यह फैक्टरी 120 केएलपीडी क्षमता वाली ग्रेन-बेस्ड डिस्टिलरी यूनिट है। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

- फैक्टरी में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। चिमनी जमीन से लगभग साठ से सत्तर फीट की ऊंचाई पर है। धुएं से किसी भी तरह की राख उत्सर्जन की बात बिल्कुल निराधार है- शिवशंकर रैड्डी, सीईओ, नक्षत्रा बायोफ्यूलस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें