निसिंग। गांव जुंडला में वीरवार को ग्राम सभा के दौरान ग्राम सचिव मुकेश कुमार पर ग्राम पंच ने हमला कर दिया। इसकी शिकायत ग्राम सचिव मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में ग्राम सचिव ने बताया है कि महात्मा गांधी की जयंती पर गांव में स्वच्छता कायम करने के लिए विधायक योगेंद्र राणा के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि विधायक के जाने के बाद ग्राम पंच राजकुमार ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें अपशब्द कहे। सभा में ग्रामीणों को सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में स्वच्छता कायम करने व पॉलीथिन मुक्त गांव बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पंच ने हमला किया।
संवाद