संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के निर्मल विहार स्थित बी-24 बेडमिंटन अकादमी में आयोजित दोदिवसीय उत्तर भारत स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 से ज्यादा मुकाबले हुए। पुरुष डबल्स 50+ में विकास और बलराज प्रथम रहे। सुमित खांची व मृतुन्जय सिंह दूसरे और रोहित-वंश व तरुण-शांतनु की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा व रविंद्र भाटिया ने बताया कि डाॅ. पीसी तिवारी, विजेंद्र सिंह, मुकेश मदान, राजेश डुडेजा, केवल कृष्ण, दीपक सुखीजा आदि ने व्यवस्था संभाली। कोच शिवम, शालू और सुमित रहे।समापन समारोह में एचसीएस सतीश कुमार सैनी व व्यापारी नेता हरमीत सिंह हैप्पी ने भी शिरकत की।
प्रतियोगिता के परिणाम
-पुरुष डबल्स 60+
प्रथम : अजय-अंकित
द्वितीय : केके गुप्ता-शुभम
तृतीय : सुमित-मनीष
-पुरुष डबल्स 70+
प्रथम : पुरुषोत्तम-शिवम
द्वितीय : लोकेश-शुभम
तृतीय : राज बतान-शांतनु व विवेक-राकेश
-पुरुष डबल्स 80+
प्रथम : शुभम-एके शर्मा
द्वितीय : सुमित खांची-रवींद्र भाटिया
तृतीय : राज बतान-विवेक शर्मा, भूपेंद्र-दीपक
-पुरुष डबल्स 90+
प्रथम : संदीप-अरशद
द्वितीय : मुकेश मदान-देशपाल
तृतीय : सोहन-विक्रम, राजेश-गौरव मुंजाल
-पुरुष डबल्स 100+
प्रथम : प्रमोद और अरशद
द्वितीय: मुकेश और देशपाल
तृतीय: सर्वेश और हरीश, केके गुप्ता और एके शर्मा
-पुरुष डबल्स 110+
प्रथम : प्रमोद और संदीप
द्वितीय: राजेश और गिरीश
तृतीय: विरु और मुदित, राजेश और सतीश ढिल्लों
पुरुष डबल्स 120+
प्रथम : नरेंद्र कुकरेजा और संदीप
द्वितीय: सर्वेश और विरु
तृतीय: राजेश तनेजा और सतीश
पुरुष डबल्स 130+
प्रथम : नरेंद्र कुकरेजा और प्रमोद
द्वितीय: डॉ पीसी तिवारी और राजेश तनेजा
तृतीय: विजय दीक्षित और अशोक, आर मोहन और कटोच