फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारने गई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम से मारपीट

Tue, 24 Sep 2013 10:31 PM IST
घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक पार फुरलक रोड पर बने एक डेरे पर छापा मारने गई बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का डेरावासियाें की ओर से घेराव कर हाथापाई करने का मामला सामने आया है। विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियाें को देते हुए इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


उधर, डेरावासियों ने बिजली विभाग की टीम पर घर की दीवार फांदकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को दोपहर के समय बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने अधिकारी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एक डेरे पर छापामारी की।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर उन्होंने छापामारी की थी लेकिन जैसे ही वे घर में घुसे तो घर में मौजूद महिला व आसपास के डेरावासियाें ने उन्हें घेर लिया और हाथापाई कर मारपीट पर उतर आए। वहीं, मकान मालिक की पत्नी ने बताया कि वह घर में अपने बच्चाें के साथ अकेली लेटी थी।
विज्ञापन


तभी करीब आधा दर्जन व्यक्ति दीवार फांदकर उसके मकान में कूद गए और अभद्र व्यवहार करते हुए छीना झपटी शुरू कर दी। जब उसने इसका कारण पूछा तो उनमें से कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ हाथापाई की। इस हाथापाई में उसके कान का एक टॉपस गुम हो गया और उसके हाथ पर खरोंच भी आई है।

हाथापाई होते देख आसपास के डेरावासी वहां एकत्रित हो गए। इसको देखकर सभी व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
मेडिकल कराकर उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

साथ ही विजिलेंस विभाग ने भी पूरा मामला अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है व पूरे मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। एक्सईएन जेके अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम एक डेरे पर बिजली चोरी पकड़ने गई थी, जहां पर डेरावासियों ने उनके कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

छेड़छाड़ के आरोप में जेलकर्मी काबू
शहर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में जेल वार्डन को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जेलकर्मी संजीव ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें