फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के संघर्ष और आदर्शों की याद दिलाता है विक्टोरिया हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महारानी विक्टोरिया हाल देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के संघर्ष और आदर्शों की याद दिलाता है। सन 1906 में महारानी विक्टोरिया की करनाल यात्रा की याद में इस हाल का निर्माण किया गया था। हालांकि 74 साल पहले इस हाल को गांधी मेमोरियल हाल के रूप में पहचान मिली। तभी से यह कर्ण नगरी के लोगों को गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

19वीं शताब्दी में बनी इस ऐतिहासिक इमारत में 1948 में गांधी जी की हत्या के बाद पहली शोक सभा आयोजित हुई थी। तभी से विक्टोरिया मेमोरियल हाल का नाम बदलकर गांधी मेमोरियल हाल कर दिया गया था। शिक्षाविद डॉ. रामजी लाल के अनुसार, गांधी जी के आंदोलन के दौरान करनाल और आसपास के जिले के लोगों की यहां बैठकें होती थी। पुराने जीटी रोड पर कमेटी चौक के नजदीक स्थित यह इमारत करीब तीन दशक पहले उपेक्षा का शिकार होने लगी थी। इसके बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 2013 में इमारत के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया। इसके बाद यहां की महत्वपूर्ण कलाकृतियों को संग्रहालयों को भेज दिया गया। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग हरियाणा ने इसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करते हुए इसका जीर्णोद्धार किया। अब प्रशासन स्मार्ट सिटी में इसे हेरिटेज कॉरिडोर के तहत विकसित करने जा रहा है।
इंडो-ब्रिटिश वास्तुकला पर आधारित है इमारत
गांधी मेमोरियल हाल इंडो-ब्रिटिश वास्तुकला पर आधारित है। तीन स्थापत्य शैली (भारतीय, इस्लामी और यूरोपीय) के आधार पर इसका निर्माण किया गया है। बाहर से दो मंजिला दिखने वाली यह इमारत वास्तव में एक मंजिला ही है। इसकी पूर्ण संरचना खंभेदार बरामदे से घिरी हुई है। बरामदा इस्लामी वास्तुकला पर आधारित है। यह स्थल शहर के बीचोबीच है लेकिन दूर से कम दिखाई देता है। क्योंकि चारों तरफ से एक मंजिला दुकानों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन

योजना : भव्य प्रवेश द्वार, चारों तरफ बनेगा प्लाजा
गांधी मेमोरियल हाल में भव्य प्रवेश द्वार के साथ चारों तरफ प्लाजा बनेगा। सुंदर लाइटें और टाइल्स लगाई जाएंगी। दीवारों पर इतिहास को दर्शाती पेंटिंग के माध्यम से विक्टोरिया हाल के इतिहास का चित्रण किया जाएगा। टिकट काउंटर बनाया जाएगा ताकि पर्यटक टिकट लेकर हाल के अंदर का नजारा ले सकें। हाल के आसपास के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
वर्जन-
स्मार्ट सिटी के तहत विक्टोरिया हाल का नवीनीकरण कराया जाएगा। कई बिंदुओं को समाहित करते हुए योजना बनाई गई है। पर्यटन के नजरिए से हाल को सुंदर बनाना है। यह हमारे शहर की धरोहर है। - निशांत कुमार यादव, डीसी एवं सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें