फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे कोहरे ने ली दो की जान, शव को कुचलते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे में जीटी रोड पर गांव उचानी के समीप दो युवकों को वाहनों ने कुचल दिया। यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक जीटी रोड को पार कर रहे थे। इतना ही नहीं करीब एक घंटे तक दोनों युवकों के शव जीटी रोड पर ही पड़े रहे। घना कोहरा होने के चलते कई वाहन दोनों मृतकों के शवों के ऊपर से गुजरते रहे। किसी वाहन चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के गांव में भी मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। दोनों युवकों के शव क्षति विकक्षत हालात में मिले। उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। न ही उनके समीप से उनका कोई पहचानपत्र मिला है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आसपास के क्षेत्र में मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें