एंटी आटो थैफ्ट स्टाफ करनाल ने चोरीशुदा तेरह बाइक, एक मारुति कार की
बरामदगी के साथ छह आरोपियों को भी पकड़ा है। यह गिरोह पुरानी बाइकों को
उठाकर पांच से छह हजार रुपये में बेचते हैं।
चोरी करने वाले और एक आरोपी
खरीदने वाला भी पकड़ा है। यह जानकारी वीरवार को सीआईए-वन में डीएसपी
जोगिंद्र राठी ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को स्टाफ के इंचार्ज
रोहताश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी हरिओम, गौरव
उर्फ छोटू वासी झिंझाना (यूपी) को कुंजपुरा रोड नेवल नहर पुल पर नाकाबंदी
कर चोरीशुदा मारुति सहित काबू किए। 19 जुलाई को अदालत में पेश कर वीरवार तक
रिमांड ले लिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी के साथ दोषी सुरेश कुमार
वासी हरिसिंह कॉलोनी पानीपत को मेरठ रोड आवर्धन नहर पुल से चोरी की बाइक
सहित पकड़ा। चोरी की बाइक खरीदने वाले मोनू उर्फ काला वासी शामली को चोरी
की बाइक सहित बडौली यमुना बांध यूपी से गिरफ्तार किया।
इन दोनों को अदालत
में पेश कर वीरवार तक रिमांड लिया था, जिसमें धर्मेंद्र वासी आनंद विहार
कॉलोनी करनाल को गिरड़ा पीर करनाल से और चैन सिंह वासी परोड़ जिला पटियाला
को पहवा चौक कुरुक्षेत्र से चोरी की बाइक खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार
किया। इन छह आरोपियों से तेरह बाइक, एक मारुति कार बरामद हुई। इनमें से सात
बाइक व मारुति कार थाना सिविल लाइन व चार बाइक थाना शहर, एक बाइक थाना
सदर, एक बाइक थाना तरावड़ी के एरिया से चोरी की थी।