संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सब्जी व्यापारी का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शाम नगर निवासी दीपक सब्जी खरीदने व बेचने का काम करता है। वह सुबह के समय मंडी में जाता है। मंगलवार को भी वह घर से मंडी में जाने के लिए निकला था लेकिन मंडी में नहीं पहुंचा। उसकी स्कूटी सेक्टर-16 के मोड़ पर मिली। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
परिजनों ने अपहरण का शक जाहिर किया तो दोपहर बाद दीपक का ही फोन आया कि वह असंध क्षेत्र में है। चार युवकों ने उसका अपहरण किया था। उसके साथ मारपीट कर ढाई लाख रुपये व सोने की चेन छीन ली। वह उसे असंध क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। सिटी थाना प्रभारी सुल्तान का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।